फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम शिवराज के वीडियो क्लिप को लेकर धरना-प्रदर्शन की कोशिश, 30 कांग्रेस नेता गिरफ्तार

Fri, 12 Jun 2020 03:02 PM IST
आसिम खान पीटीआई, इंदौर

सार

  • शिवराज के ऑडियो-वीडियो क्लिप को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन
  • इंदौर के कांग्रेस अध्यक्ष समेत करीब 30 पार्टी नेता गिरफ्तार
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कथित भाषण की ऑडियो-वीडियो क्लिप को लेकर धरना-प्रदर्शन की कोशिश कर रहे इंदौर के कांग्रेस अध्यक्ष समेत करीब 30 पार्टी नेताओं को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार किया। इन अप्रमाणित क्लिप के हवाले से कांग्रेस आरोप लगा रही है कि कमलनाथ की अगुवाई वाली कांग्रेस सरकार भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर गिराई गई थी।

विज्ञापन


प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि कांग्रेस नेताओं को पहले ही लिखित में सूचित कर दिया गया था कि कोविड-19 के प्रकोप के चलते शहर में किसी भी तरह के प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी जा सकती। इसके बावजूद कांग्रेस नेता पार्टी के शहर अध्यक्ष विनय बाकलीवाल की अगुवाई में कलेक्टरेट भवन के सामने सड़क पर बैठकर धरना देने की कोशिश कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि बाकलीवाल समेत कांग्रेस के 30 नेताओं को कलेक्टरेट भवन के सामने से गिरफ्तार कर जिला जेल ले जाया गया। यह कदम दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 (संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के लिए की जाने वाली एहतियातन गिरफ्तारी) उठाया गया।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार कांग्रेस नेताओं को बाद में निजी मुचलके पर रिहा कर दिया गया। गिरफ्तारी से पहले कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने कमलनाथ सरकार को साजिश के तहत गिराया था।

 कांग्रेस ने चौहान के कथित भाषण की कुछ ऑडियो-वीडियो क्लिप हाल ही में जारी करते हुए दावा किया है कि मौजूदा मुख्यमंत्री इनमें यह बात स्वीकार कर रहे हैं कि मार्च में कमलनाथ सरकार भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के इशारे पर गिराई गई थी।

हालांकि, चौहान के भाषण को लेकर कांग्रेस की जारी ऑडियो-वीडियो क्लिप की प्रामाणिकता की अभी स्वतंत्र तौर पर पुष्टि नहीं हो सकी है। लेकिन सूबे की 24 विधानसभा सीटों पर आगामी उपचुनावों से पहले इन क्लिप को लेकर सियासत गरमा गई है और सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें