फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhopal News: नगर निगम अफसर बनकर 10 दुकानदारों से ठगी, मास्क के पीछे छिपा था शातिर जालसाज

Sat, 15 Aug 2026 09:18 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल के न्यू मार्केट में खुद को नगर निगम अधिकारी बताकर दुकानदारों से ठगी करने वाले अनिल मिश्रा को टीटी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ऑनलाइन भुगतान अटकने का बहाना बनाकर कर्मचारी को साथ ले जाता और रास्ते में उतारकर सामान लेकर फरार हो जाता था।

 

विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल के व्यस्त न्यू मार्केट में खुद को नगर निगम का अधिकारी बताकर दुकानदारों से ठगी करने वाले आरोपी अनिल मिश्रा को टीटी नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी दुकानदारों पर अधिकारी होने का रौब जमाकर सामान खरीदता था और भुगतान के समय ऑनलाइन ट्रांजेक्शन फेल होने या नेटवर्क की समस्या का बहाना बनाता था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी का भोपाल नगर निगम से कोई संबंध नहीं है।

मास्क लगाकर पहुंचता था दुकानों पर

विज्ञापन

आरोपी पहचान छिपाने के लिए मास्क लगाकर दुकानों पर पहुंचता था। खुद को नगर निगम का बड़ा अधिकारी बताकर वह दुकानदारों का भरोसा जीतता और इसके बाद सामान खरीदता था। भुगतान के समय वह ऑनलाइन पेमेंट अटकने की बात कहकर दुकानदार से कर्मचारी को अपने साथ भेजने के लिए कहता था।

कर्मचारी को बीच रास्ते में उतारकर हो जाता था फरार
आरोपी दुकानदार से कहता था कि ऑनलाइन भुगतान नहीं हो रहा है, इसलिए दुकान के किसी कर्मचारी को उसके साथ घर तक भेज दिया जाए, जहां वह नकद भुगतान कर देगा। भरोसे में आकर दुकानदार अपने नौकर या कर्मचारी को उसके साथ भेज देते थे। इसके बाद आरोपी कर्मचारी को गाड़ी से किसी सुनसान या अंधेरे स्थान पर उतार देता था और सामान लेकर फरार हो जाता था। कर्मचारी को जब तक ठगी का पता चलता, आरोपी काफी दूर निकल चुका होता था।

विज्ञापन


पढ़ें: मंडला के स्कूल में बच्चों को परोसा घुन लगा अनाज, कच्चे चावल-पूड़ी की शिकायत; ग्रामीणों ने किया हंगामा

दुकानदारों ने पहचानकर दबोचा

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोपी 10 से अधिक वारदातें कर चुका था। लगातार घटनाओं के बाद न्यू मार्केट के दुकानदार सतर्क हो गए थे। आरोपी दोबारा ठगी के इरादे से न्यू मार्केट पहुंचा तो दुकानदारों ने मास्क के बावजूद उसे पहचान लिया और घेरकर पकड़ लिया।

सूचना मिलने पर टीटी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। पूछताछ में शहर के अन्य इलाकों में भी इसी तरह की वारदातों का खुलासा होने की आशंका है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें