मध्यप्रदेश के देवास की एक गौशाला में 10 गायों के मृत मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच में जुट गए। वहीं डीएम ने बयान जारी किया है।
विज्ञापन
जिला कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला ने कहा कि यह एक पंजीकृत गौशाला है। मैंने संबंधित अधिकारियों से इस मामले को लेकर ध्यान देने की बात कही है। अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।