फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इफ्तार पार्टी में खाना खाने से हुई 1 की मौत, 2,000 बीमार

Tue, 05 Jul 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के इंदौर में रोजा इफ्तार के बाद 2000 लोग बीमार हो गए और एक की मौत हो गई। हादसा बीते सोमवार सुबह हुआ जब 65 वर्षीय हैदर अली की मौत अस्पताल में हो गई। रविवार की रात उन्होंने सैफी कॉलोनी में आयोजित एक रोजा पार्टी में इफ्तार किया था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग को इस बात का संदेह है कि मेवा और मिठाइयों में भारी मात्रा में हुई मिलावट के चलते फूड प्वाइजनिंग फैल गई। इफ्तार में आए लोगों को दाल चावल, मटन, मेवा और मिठाइयां दी गई थी। इफ्तार रात साढ़े नौ बजे खत्म हुआ। इसके बाद लोग अपने घर चले गए।

जिला प्रशासन ने मामले में मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए हैं।  फूड प्वाइंजनिंग के शिकार लोगों को शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से कई आईसीयू में भर्ती कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


Published By Rahul Sankrityayan
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें