फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी मास्टर क्लास युवाओं से संवाद का बेहतरीन प्लेटफाॅर्म, निर्णायक मंडल ने कहा...

Tue, 08 Dec 2020 04:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला और यूनिसेफ की ओर से आयोजित जिंदगी मास्टर क्लास सीजन-2 के विशेषज्ञों, प्रतिभागियों, सहयोगियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को वर्चुअल मंच पर किया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विशेषज्ञों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जिंदगी मास्टर क्लास युवाओं से संवाद के लिए बेहतरीन वर्चुअल प्लेटफाॅर्म है। समारोह के संचालन में यूनिसेफ की मीडिया कंसलटेंट ऋचा श्रीवास्तव, संगीता आनंद का सहयोग रहा। युवाओं का नेटवर्क बनाने में एनएसएस की टीम अंशुमालि शर्मा के नेतृत्व में जुटी रही। 

सम्मानित होने वाले विशेषज्ञ
- प्रो. विनय कुमार पाठक, वीसी, एकेटीयू
- आभा सिंह, अधिवक्ता मुंबई हाईकोर्ट, सामाजिक कार्यकर्ता
-  शालिनी, डीसीपी, हेडक्वार्टर
- क्रिस जॉन, एनएसएस, राज्य पुरस्कार प्राप्त विजेता, प्रयागराज
- डॉ. आदर्श त्रिपाठी, मानसिक रोग विभाग, केजीएमयू, लखनऊ
- डॉ. मानिनी श्रीवास्तव, मनोविज्ञान विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय
- डॉ. अमृता दास, संस्थापक निदेशक, इंस्टीट्यूट आफ कैरिअर स्टडीज
- पवन अग्रवाल, ज्वॉइंट कमिश्नर, उत्तर प्रदेश शासन
- रेणुका मिश्रा, एडीजी यूपी, नोडल अधिकारी, मिशन शक्ति लखनऊ
- अंशुमालि शर्मा, स्टेट एनएसएस आफिसर, उप्र
- संगीता शर्मा, मेंबर मजिस्ट्रेट सीडब्ल्यूसी, कंसल्टेंट चाइल्ड लाइन
- अंकित गुप्ता, चेयतमैन, सीआईआई, यूपी
- अजीत कुशवाहा, राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मनित
- ममता चौहान, फैकल्टी, इंस्टीट्यूट आफ एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट, उप्र
- मनोज कुमार राय, निदेशक, महिला कल्याण विभाग, उप्र
- आफताब मोहम्मद, चाइल्ड प्रोटक्शन विशेषज्ञ, यूनिसेफ, उप्र
- प्रो. त्रिवेणी सिंह, एसपी साइबर क्राइम, यूपी
- अमित दुबे, राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ
- राहुल दत्त अवस्थी, डिजिटल ट्रांसफारमेशन लीडर, शिकागो
- अमर पाल सिंह, एडीएम
- शर्मिला सिंह, प्रिंसिपल, पायनियर मॉन्टेसरी स्कूल, एल्डिको,
- डॉ. राजेश कुमार, निदेशक, एसवाईपीएम
- अनुजा राय, मनोवैज्ञानिक
विज्ञापन

2 of 9
डॉ अमृता दास व डॉ तूलिका चंद्रा - फोटो : अमर उजाला
निर्णायक मंडल ने कहा- सभी एक से बढ़ कर एक
मैं हूं कोरोना योद्धा प्रतियोगिता के विजेताओं का चयन डॉ. अमृता दास और डॉ. तूलिका चंद्रा ने किया। दोनों निर्णायकों ने कहा कि कोरोना योद्धाओं की बातों को पहुंचाने के लिए एक अनूठा तरीका अपनाया गया है।
विज्ञापन

3 of 9
रुथ लियानो - फोटो : अमर उजाला
62 हजार से अधिक युवाओं से जुड़ना अहम
उत्तर प्रदेश में यूनिसेफ फील्ड ऑफिस की प्रमुख रुथ लियानो ने कहा कि अमर उजाला के सहयोग से हम लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए 62 हजार से अधिक युवाओं तक पहुंच सके हैं।

4 of 9
गीताली त्रिवेदी - फोटो : अमर उजाला
युवाओं के मुद्दों पर होती रहेगी बात 
यूनिसेफ की कम्युनिकेशन स्पेशलिस्ट गीताली त्रिवेदी ने कहा कि युवाओं के मुद्दों पर आगे भी बात करते रहेंगे। उनसे संवाद का यह सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा।
विज्ञापन

5 of 9
रेणुका मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
इसका शीर्षक ही सब कुछ कहता है
एडीजी यूपी पुलिस रेणुका मिश्रा ने कहा कि कई वेबिनार का हिस्सा बनी हूं। जिंदगी मास्टर क्लास शीर्षक ही सब कुछ कहता है। यह सिर्फ 62 हजार नहीं, हर दिन, हर पल लोगों तक पहुंच रहा है और पहुंचता रहेगा।
 
विज्ञापन

6 of 9
राहुल दत्त - फोटो : अमर उजाला
नई रोशनी की तरह
डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन लीडर शिकागो से राहुल दत्त अवस्थी ने कहा कि सच्चा मार्गदर्शक अंधेरे में रोशनी की किरण की तरह होता है। जिंदगी मास्टर क्लास इस कथन को सार्थक करता है।
विज्ञापन

7 of 9
शर्मिला सिंह - फोटो : अमर उजाला
शिक्षकों को नया अनुभव
पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल शर्मिला सिंह ने कहा कि वर्चुअल दुनिया में ऐसे आयोजन  शिक्षकों और विद्यार्थियों के लिए एक नया अनुभव है।
 

8 of 9
डॉ अमित मेहरोत्रा - फोटो : अमर उजाला
युवाओं के लिए समर्पित
प्रोग्राम मैनेजर, यूनिसेफ डॉ. अमित मेहरोत्रा ने कहा कि जब और जहां युवाओं के लिए कुछ करने की बात होगी, हम हमेशा सरकार व संगठनों के साथ खड़े हैं। 
विज्ञापन

9 of 9
जिंदगी मास्टर क्लास - फोटो : अमर उजाला
हम हैं कोरोना योद्धा के विजेता  
लखनऊ की स्वाति, प्रयागराज की नाजिया और लखनऊ से यशिका बिश्नोई पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रहीं। बरेली की एलिशा, लखनऊ के आदर्श कुमार व दुर्गेश और प्रयागराज की जूही को सांत्वना पुरस्कार मिला।

राजधानी के इन युवाओं का सम्मान
उषा विश्वकर्मा, डॉ. निमिषा बुधवार, संस्कृति सिंह, शताक्षी सिंह, दुर्गेश त्रिपाठी, आदित्य पांडे, प्रो. सुप्रिया सिंह, लालू गौतम, भाव्या शाह।

स्थानीय समन्वयकों का सम्मान
लखनऊ से मेजर मनमीत सिंह सोढी, शर्मिला सिंह, सरिता श्रीवास्तव, नीलिमा सिंह, प्रो. सुप्रिया सिंह, अर्चना राजपूत बरेली से, डा. सुनीता आर्या, कानपुर, वाराणसी के गाजीपुर से फइजा बी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें