कोरोना के चलते लंबे समय से घर पर समय बिता रहे लोग क्रिसमस को अलग ही अंदाज में मनाने की तैयारी कर रहे हैं। पर्यटन के शौकीन जहां गोवा और उत्तराखंड के बाद केरल और राजस्थान को तरजीह दे रहे हैं, वहीं कुछ कश्मीर की वादियों में क्रिसमस कैंडल लाइन सर्विस करने का मूड बना रहे हैं। वहीं, कुछ लोग तीन-चार दिन के टूर पैकेज में नैनीताल, मुक्तेश्वर, जिम कार्बेट जाना पसंद कर रहे हैं। पयर्टन विभाग ने भी केरल, गोवा, राजस्थान के लिए विशेष क्रिसमस पैकेज के साथ तैयारी की है। जो लखनऊ से बाहर नहीं जाना चाहते वे भी किसी वाटर पार्क या रिजॉर्ट में दो-तीन रहने का प्लान बना चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी तैयारियों में कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा है। तो आइए जानते हैं इस बार लोगों ने कहां-कहां क्रिसमस का जश्न मनाने की तैयारी की है...।
विज्ञापन
2 of 7
रोली सिंह चौहान व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
दोस्तों के साथ होगी पुष्कर की सैर
घूमने जाने वालों में राजस्थान का टूर भी ट्रेंड कर रहा है। ट्रिप एडवाइजर व प्लानर रोली सिंह चौहान बताती है कि पुष्कर जाने का इरादा है। 18 लोगों ने सहमति दी है। कहती हैं कि राजस्थान कोरोना नियंत्रण को लेकर देश के लिए मिसाल है। इस ट्रिप का हिस्सा निदेशक राज्य शैक्षिक तकनीकी संस्थान ललिता प्रदीप कहती हैं कि पोस्ट कोविड कुछ बदलाव जरूरी है।
विज्ञापन
3 of 7
विनटी बग्गा, शुभ्रा उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
बर्फबारी के बीच मनाएंगे जश्न
कानपुर रोड निवासी विनटी बग्गा, शुभ्रा उपाध्याय बताती हैं कि कोरोना के कारण इस साल कहीं जाना ही नहीं हुआ। इसलिए पूरा परिवार इस बार कश्मीर की वादियों में ही क्रिसमस कैंडल लाइट सर्विस करने का पूरा मूड बना चुका है। इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। साथ ही कोरोना प्रोटोकॉल का भी जाते समय पूरा ध्यान रखा जाएगा। हर साल नए साल का जश्न दोस्तों के साथ बाहर मनाते आ रहे हैं, लेकिन इस बार कई दोस्त बाहर जाने से कतरा रहे हैं।
4 of 7
श्रुति केसरवानी
- फोटो : अमर उजाला
सफारी या वाटर पार्क में धमाल
ज्वैलरी डिजाइनर श्रुति केसरवानी कहती हैं कि पिछले साल हम सब गोवा गए थे। इस बार मालदीव जाने की इच्छा थी, लेकिन कोविड के कारण सारी योजनाएं ही बदल गईं। सेहत व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हम लोग किसी सफारी, रिजॉर्ट या फिर वाटर पार्क को चुनेंगे। वाटर पार्क आमतौर पर लोग पिकनिक के लिए जाते हैं, लेकिन वहां दो-तीन दिन स्टे भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 7
पूजा सनवाल
- फोटो : अमर उजाला
साल की शुरुआत और अंत गोवा से
पूजा सनवाल कहती है कि इस बार परिवार के साथ साउथ गोवा कवर करेंगी। मेरा बेटा तीन साल का हो रहा है, उसका जन्मदिन मनाने को यह ट्रिप प्लान किया है। जनवरी में हम लोग नॉर्थ गोवा गए थे। अब तक का समय तो कोविड की छाया में गुजरा। जाता हुआ साल कुछ खुशनुमा यादों के साथ बीते, इसलिए हम लोग गोवा जा रहे हैं।
विज्ञापन
6 of 7
गोवा का खूबसूरत नजारा (फाइल फोटो)
- फोटो : Pixabay
केरल की बुकिंग फुल, नैमिषारण्य, अयोध्या भी घुमाएगा पयर्टन विभाग
पर्यटन विभाग ने भी लोगों को घूमाने के लिए तैयारी की है। प्रबंधक पर्यटन एएस पांडेय कहते हैं कि केरल का क्रिसमस ट्रिप 18 दिसंबर का है, बुकिंग फुल हो चुकी है। जबकि गोवा के लिए 23 दिसंबर और राजस्थान के लिए 8 जनवरी को रवानगी होगी। इसमें बुकिंग खुली है। वहीं, नैमिषारण्य और अयोध्या की सैर भी की जा सकती है। जो लोग किसी वाटर पार्क जाकर रहना चाहें, घूमना चाहें तो भी ट्रिप प्लान करने में पर्यटन विभाग मदद करेगा। कोविड प्रोटोकॉल के तहत घूमाने की सारी योजनाएं बनाई गई हैं।
नैनीताल, हिमाचल लोगों की पहली पसंद
टूर एंड ट्रेवल बिजनेसमैन फुजैल बताते हैं कि लखनऊ के आसपास जाने वालों के लिए नैनीताल, मुक्तेश्वर पसंदीदा जगह है। अंडमान तक लोग नहीं जाना चाह रहे हैं। इसके अलावा आराम पसंद करने वाले या हनीमून पर जाने वाले जिम कार्बेट पसंद कर रहे हैं। सामान्य लोग इस साल इतना आइसोलेशन में रह चुके हैं, इसलिए उन्हें सुनसान जगह पसंद कम आ रही है। हिमाचल में शिमला, मनाली हमेशा आकर्षित करता है।