राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में होने वाली रेव पार्टियों में सांप का जहर बेचने के आरोपी यू ट्यूबर एल्विश यादव को ईडी जल्द पूछताछ के लिए तलब करेगा। दरअसल, एल्विश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाले गौरव गुप्ता के बयान का परीक्षण पूरा हो चुका है। अब आरोपियों पर शिकंजा कसने की तैयारी है। सूत्रों की मानें तो एल्विश को जून के पहले सप्ताह में तलब किया जा सकता है। ईडी के अधिकारी एल्विश की संपत्तियों को भी तलाश रहे हैं।