फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की टीम में युवाओं को मिलेगी तवज्जो, कल ग्रहण करेंगे पदभार

Wed, 23 Aug 2023 08:52 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष अजय राय 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे कार्यभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण समारोह में पार्टी के सभी पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद आदि मौजूद रहेंगे। अध्यक्ष अजय राय सुबह सात बजे वाराणसी से रवाना होंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय की टीम में युवाओं की छाप दिखेगी। संगठन सचिव सहित महत्वपूर्ण पदों पर ज्यादातर युवा नेताओं को मौका मिलेगा। खास बात यह है कि प्रदेश कार्यकारिणी में पांच से छह जिले पर एक-एक सचिव नियुक्त करने की तैयारी है। ताकि पूरे प्रदेश में बूथ स्तर पर संगठन को सक्रिय किया जा सके।

विज्ञापन


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी के कार्यकाल में प्रदेश कार्यकारिणी घोषित नहीं हो पाई। वह कार्यकारिणी तैयार कर रहे थे कि अध्यक्ष पद पर बदलाव कर दिया गया। प्रदेश की कमान पूर्व मंत्री अजय राय को सौंप दी गई है। अजय राय पहले से ही प्रांतीय अध्यक्ष रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अध्यक्ष बनते ही प्रदेश कार्यकारिणी के लिए चेहरे चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया। दावा किया है कि सितंबर के पहले सप्ताह में प्रदेश कार्यकारिणी तैयार कर हाई कमान को भेज देंगे। उन्होंने संघर्षशील नेताओं को अपनी टीम में विशेष तवज्जो देने की बात कही है। ऐसे में कांग्रेस के जुड़े सूत्र बताते हैं कि अजय राय उपाध्यक्ष पद पर वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी देंगे, जबकि महासचिव व सचिव पद पर संघर्षशील नेताओं की तैनाती करेंगे। इस बार भी संगठन सचिव की जिम्मेदारी युवा और पिछड़े वर्ग के नेता के हाथ में होगी। जबकि सचिव अलग- अलग इलाके की स्थितियों के अनुसार बनाए जाएंगे। इसी तरह आमंत्रित सदस्यों के रूप में पूर्व विधायकों एवं पूर्व पदाधिकारियों को मौका देने की तैयारी है।

प्रदेश कार्यालय में बढ़ी हलचल

अजय राय के अध्यक्ष बनने के बाद प्रदेश कार्यालय में हलचल बढ़ गई है। प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने के आतुर नेता निरंतर चक्कर काट रहे हैं। वे वरिष्ठ नेताओं के यहां भी हाजिरी लगा रहे हैँ। इस संबंध में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय से पूछा गया तो उनका कहना था कि संगठन में पहली शर्त संघर्षशीलता है। जो संघर्ष करने का माद्दा रखते हैं, उन्हें जरूर जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन


उधर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष अजय राय 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे कार्यभार ग्रहण करेंगे। पदभार ग्रहण समारोह में पार्टी के सभी पदाधिकारी, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद आदि मौजूद रहेंगे। अध्यक्ष अजय राय सुबह सात बजे वाराणसी से रवाना होंगे। इस दौरान जौनपुर, सुल्तानपुर, अमेठी में उनका स्वागत होगा। वहां से वह प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे। महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर, सरदार पटेल, राजीव गांधी सहित अन्य की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें