फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: युवाओं के हाथों में जल्द होंगे 9.74 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन, 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल

Fri, 08 Apr 2022 01:09 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने 100 दिन की कार्ययोजना में युवाओं को 9.74 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन वितरण का एजेंडा अपने हाथ में ले लिया है। सरकार का मकसद युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योगी सरकार युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाने में जुटी हुई है। जल्द ही युवाओं के हाथों में 9.74 लाख टैबलेट और मोबाइल फोन होंगे। सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने इसे अपनी 100 दिन की कार्ययोजना में शामिल कर लिया है। राज्य सरकार ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कोरोना महामारी के कारण पिछले दो साल से युवाओं की पढ़ाई-लिखाई पर बुरा प्रभाव पड़ा। कोराना के कारण स्कूल-कालेज बंद हो गए। युवाओं की शिक्षा में बाधा न आए, इसके लिए सरकार ने आनलाइन एजुकेशन शुरू किया, लेकिन इसमें एक बड़ी बाधा युवाओं का तकनीकी रूप से सक्षम न होना था।

योगी सरकार ने इस समस्या के समाधान के लिए युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने की योजना प्रारम्भ की। भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के लिए दो करोड़ युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन देने का लक्ष्य रखा है। इसी कड़ी में प्रदेश सरकार के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग ने अपने 100 दिन की कार्ययोजना में युवाओं को 9.74 लाख टैबलेट और स्मार्टफोन देने को शामिल किया है। इसके लिए राज्य सरकार ने तैयारी शुरू कर दी।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि इसके लिए सभी आवश्यक कार्यवाही जल्द से जल्द पूरी कर ली जाए और तय समय के भीतर युवाओं को टैबलेट और स्मार्टफोन दे दिए जाए। अधिकारियों को निर्देश दिया है कि प्रत्येक जनपद से टैबलेट और स्मार्टफोन के लिए पात्र छात्र, छात्राओं और लाभर्थियों को चिह्नित किया जाए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें