फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चोरी के दौरान दीवार से गिरा युवक, अस्पताल में मौत

Fri, 05 Jun 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सनी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित सहारा शहर में तार चोरी करते समय सनी (22) की बाउंड्री वॉल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने उसके दो दोस्तों को हिरासत में लिया है। वहीं, परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर गोमतीनगर बृजेश चंद्र त्रिपाठी के अनुसार, सनी मूलरूप से सीतापुर के लहरपुर के दरियाबाद गांव का निवासी था। वह विशालखंड में रहता था और चाय का ठेला लगाता था। बुधवार रात सनी तीन साथियों के साथ घर से निकला था। देर रात दोस्त उसे मरणासन्न हालत में सिविल अस्पताल ले गए। उसे लोहिया अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अस्पताल से उसके दो दोस्तों को हिरासत में लिया।
पूछताछ में दोस्तों ने बताया कि वे सहारा शहर में तार चोरी कर रहे थे। इसी दौरान सनी ऊंचाई से गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वे उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें