फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नहाते समय युवक नदी में डूबा, तीन दोस्तों को ग्रामीण ने बचाया

Thu, 11 Jun 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
माल। काकराबाद इलाके में शराब पार्टी के बाद गोमती नदी में नहाते समय रोहित (18) की डूबने से मौत हो गई। वह अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में उतरा था। एक ग्रामीण ने उसके तीन दोस्तों को सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

दुबग्गा के महिपतमऊ गांव निवासी रोहित अपने दोस्तों मोनू, शिवा और बबलू के साथ दोपहर करीब दो बजे नदी में नहाने आया था। नहाते समय सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पास में बकरियां चरा रहे सियाराम ने शोर सुनकर उनकी मदद की। उन्होंने गमछे और लग्गी की सहायता से मोनू, शिवा और बबलू को सुरक्षित बाहर निकाला। रोहित का कोई पता नहीं चल सका। माल पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को सूचना दी। गोताखोरों को सफलता न मिलने पर एसडीआरएफ टीम बुलाई गई।
एसडीआरएफ ने शाम करीब छह बजे रोहित का शव नदी से बरामद किया। रोहित के पिता महेश ने बताया कि रोहित शटरिंग का काम करता था और उसे तैरना नहीं आता था। परिवार में मां मुन्नी देवी, भाई मिलन, पिंटू और विशाल तथा बहनें रिंकी व पिंकी हैं।
विज्ञापन

नहाने से पहले की थी शराब पार्टी
इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने कहा कि परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। सुरक्षित निकाले गए बबलू ने बताया कि उसे छोड़कर बाकी दोस्तों ने नदी किनारे शराब पी थी। शराब पीने के बाद सभी नहाने उतरे थे और किसी को तैरना नहीं आता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें