फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एकेटीयू में केंद्र के अफसरों ने ली नवाचार की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्रीय उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के अधिकारियों ने बुधवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) का दौरा किया। उन्होंने विश्वविद्यालय के नवोन्मेषी उद्यम और नवाचार कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन


डीपीआईआईटी के संयुक्त सचिव जय प्रकाश शिवहरे के नेतृत्व में टीम ने कुलपति जेपी पांडेय से मुलाकात की और नवाचार व उद्यमिता के पारिस्थितिकी तंत्र को समझा। कुलपति ने नवाचार केंद्र के कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने वन डिस्ट्रिक्ट, वन ऊष्मायन केंद्र पहल के बारे में बताया। अधिकारियों ने विवि परिसर में विचार प्रयोगशाला और नवाचार केंद्र का अवलोकन किया। विभिन्न नवोन्मेषी उद्यम संस्थापकों से संवाद भी किया। जय प्रकाश शिवहरे ने उद्योग-शिक्षा समन्वय को नवोन्मेषी उद्यम वृद्धि के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विवि को संभावित सहयोग पर भी चर्चा की। इस मौके पर डीपीआईआईटी के अवर सचिव कपिल मीणा, प्रवीण वर्मा, एकेटीयू के वित्त अधिकारी केशव सिंह, इनोवेशन हब के सीईओ महीप सिंह, सीआईओ वंदना शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें