फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एक गलती से उजाड़ लिया खुद का सुहाग, इस हाल में मिली पति की लाश; परिजन ने बहू और गांव के युवक पर लगाए आरोप

Sun, 29 Dec 2024 09:54 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पति ने पत्नी और गांव के एक युवक की प्रताड़ना से परेशान होकर जान दे दी। परिजन ने बहू और गांव के युवक पर गंभीर आरोप लगाए। 
विज्ञापन
Anuj Crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बख्शी का तालाब क्षेत्र के मझोरिया गांव में शनिवार सुबह उमेश यादव (35) का शव गांव के पास आम के बाग में लटका मिला। उन्होंने फंदा लगाया था। उनके पिता लल्ला यादव ने बहू मौसम यादव और गांव के विशाल यादव के खिलाफ बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि उनके बेटे की हत्या कर शव को लटकाया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शिकायत मिली है। आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। पिता लल्ला यादव ने बताया कि उनका बेटा स्कूल वैन चालक था। 23 दिसंबर को बहू गांव के विशाल यादव के साथ चंद्रिका देवी मंदिर गई थी। इसकी जानकारी होने पर बेटे ने विरोध किया था। इस बात पर बहू नाराज थी। 

विशाल भी परेशान करता था

इसको लेकर वह उमेश को लगातार प्रताड़ित कर रही थी। विशाल भी उमेश को गांव में परेशान करता था। परिजनों का कहना है कि उमेश ने मामले की शिकायत बीकेटी पुलिस से भी की थी। पुलिस ने विशाल को चेतावनी भी दी थी। हालांकि, कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

रस्सी के सहारे फंदे पर लटकती मिली लाश

आजिज आकर शुक्रवार रात में उमेश घर से निकल गए। शनिवार सुबह उनका शव लटका मिला। उन्होंने गांव के पास वसीर के आम के बाग में रस्सी के सहारे फंदा लगाया था। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उमेश की छह साल पहले शादी हुई थी। उनका तीन साल का बेटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें