फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: पांच साल की भतीजी से दरिंदगी करने वाला चाचा मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Sun, 29 Dec 2024 09:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती में पांच साल की भतीजी से हैवानियत करने वाले चाचा को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। पैर में गोली लगने से घायल है। 
विज्ञापन
जानकारी देते एसपी श्रावस्ती घनश्याम चौरसिया - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के श्रावस्ती में पांच वर्षीय भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को चाचा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। इसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी घनश्याम चौरसिया ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। 

विज्ञापन


शनिवार की रात पुलिस ने मुठभेड़ में इसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र का है। 

15 हजार का इनाम घोषित था

एसपी श्रावस्ती घनश्याम चौरसिया ने बताया कि पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। इस पर 15 हजार का इनाम घोषित था। इसे गिरंट थाना क्षेत्र के बिजौरी गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें