फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक को मारी गोली, रॉड से हमला

Fri, 13 Sep 2024 09:09 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मदेयगंज में बृहस्पतिवार रात दबंगों ने रंजिश में फैजुल्लागंज निवासी युवक आशुतोष द्विवेदी को गोली मार दी। बाल-बाल बचा युवक जब घर की ओर भागा तो आरोपियों ने उसके सिर पर रॉड से हमला कर दिया। घटना की जानकारी पर उनके भाई विशाल ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर राजेश सिंह के मुताबिक आलोक मिश्र, रोहित, सूरज उर्फ राजा, मोनू शुक्ला और मोनू समेत छह पर केस दर्ज किया गया है। सूरज और सुरेश शुक्ल को पकड़ा गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंसी के मैनेजर पर हमला

लखनऊ। कृष्णा नगर निवासी ट्रेवल एजेंसी में मैनेजर रामगोपाल बृहस्पतिवार रात अवध चौराहे के पास कर्मचारी राजू संग खड़े थे। तभी कार में चार लोग लाठी डंडों से लैस होकर आए और उनकी पिटाई कर दी। बचाव करने पहुंचे परिचित शाहरुख को भी पीटा और भाग निकले। मानक नगर थाना प्रभारी अजीत सिंह के मुताबिक मामले में राहुल ठाकुर समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें