फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Tue, 26 May 2026 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हरि मोहन त्रिपाठी की फाइल फोटो।
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव के आईआईएम रोड स्थित बालाजी एन्क्लेव निवासी हरि मोहन त्रिपाठी (49) ने सोमवार तड़के फंदा लगा लिया। परिजनों ने उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर मड़ियांव शिवानंद मिश्रा ने बताया कि हरि मोहन पहले अकाउंटेंट थे। वह उपहार ग्रुप ऑफ कंपनी में कार्यरत थे, लेकिन फिलहाल बेरोजगार थे। सोमवार सुबह करीब 3:30 बजे उन्होंने घर के प्रथम तल पर चादर से फंदा लगा लिया। परिवार में उनकी पत्नी और दो पुत्रियां हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक शराब के आदी थे। शराब को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें