फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: अयोध्या के 6 प्रमुख प्रवेश द्वारों को पर्यटक केंद्र बनाएगी योगी सरकार, पर्यटन विभाग ने खाका किया तैयार

Mon, 21 Apr 2025 11:43 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अयोध्या में जिन 6 टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) यानी पर्यटक सुविधा केद्रों का निर्माण होना है उनमें जटायु द्वार पर बनने वाला केंद्र सबसे बड़ा होगा। अयोध्या में अंबेडकर नगर रोड पर बनने वाले जटायु द्वार के समीप जिस पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण होना है उसका प्रसार 5.76 हेक्टेयर में होगा।
विज्ञापन
अयोध्या धाम में श्री राम मंदिर की फोटो। सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को अब इंट्री प्वाइंट पर ही बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। पर्यटन विभाग आगंतुकों के लिए छह प्रमुख प्रवेश द्वारों पर गेट कॉम्प्लेक्स तैयार कर रहा है। यहां एक ही परिसर में अत्याधुनिक सेवाएं यात्री निवास, बजट होटल, पर्यटन सूचना केंद्र, कला व शिल्प दीर्घा, शॉपिंग एरिया, कैफेटेरिया, पार्किंग आदि सुविधाएं मिलेंगी। यह गेट कॉम्प्लेक्स पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल पर बनाए जाएंगे। गेट कॉम्प्लेक्स के अंदर पर्यटन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों के लिए अलग-अलग जगह आवंटित की जाएगी। श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, हनुमान, गरुण और जटायु द्वारों का गेट कॉम्पलेक्स के रूप में निर्माण व विकास होगा। इन सभी 6 प्रवेश द्वारा के समीप पर्यटक सुविधा केंद्रों का निर्माण होगा। 

विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, बजट होटल, यात्री निवास पर्यटक केंद्र व पर्यटन कार्यालय का विकास होगा। वहीं, आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी, फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, रेस्तरां, एंफिथिएटर, मल्टीलेवल पार्किंग, हरित क्षेत्र, ईवी चार्जिंग स्टेशन जैसी कई सुविधाओं का यहां निर्माण व विकास किया जाएगा इस विषय में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग ने खाका तैयार कर लिया है। जिसके आधार पर सभी निर्धारित निर्माण व विकास कार्यों की पूर्ति में तेजी लाई जाएगी।  

सबसे बड़ा होगा जटायु द्वार पर बनने वाला पर्यटक सुविधा केंद्र
उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा तैयार किए गए खाके के अनुसार, अयोध्या में जिन 6 टूरिस्ट फैसिलिटेशन सेंटर (टीएफसी) यानी पर्यटक सुविधा केद्रों का निर्माण होना है उनमें जटायु द्वार पर बनने वाला केंद्र सबसे बड़ा होगा। अयोध्या में अंबेडकर नगर रोड पर बनने वाले जटायु द्वार के समीप जिस पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण होना है उसका प्रसार 5.76 हेक्टेयर में होगा। वहीं, लखनऊ रोड पर बनने वाले श्रीराम द्वार पर पर्यटक सुविधा केंद्र परिसर का प्रसार 4.91 हेक्टेयर में होगा। जबकि, गोंडा रोड पर बनने वाले लक्ष्मण द्वार पर पर्यटक सुविधा केंद्र का प्रसार 4.5 हेक्टेयर, सुल्तानपुर रोड पर बनने वाले भरत द्वार पर पर्यटक सुविधा केंद्र का प्रसार 2.04 हेक्टेयर, गोरखपुर रोड पर बनने वाले हनुमान द्वार पर पर्यटक सुविधा केंद्र का प्रसार 3.59 हेक्टेयर और रायबरेली रोड पर बनने वाले गरुण द्वार पर पर्यटक सुविधा केंद्र का निर्माण व विकास 4.98 हेक्टेयर प्रसार क्षेत्र में किया जाएगा।
विज्ञापन


बजट होटल समेत तमाम प्रकार की सुविधाओं का पर्यटकों को मिलेगा लाभ
योजना के अनुसार, गेट कॉम्पलेक्स के समीप पर्यटक सुविधा केंद्रों के निर्माण से अयोध्या आने वाले पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा। यहां 3 स्टार, 2 स्टार व बजट होटल, यात्री निवास पर्यटक केंद्र, पर्यटन कार्यालय, आर्ट एंड क्राफ्ट गैलरी, फूड कोर्ट, कैफेटेरिया, रेस्तरां, एंफिथिएटर, मल्टीलेवल पार्किंग, हरित क्षेत्र, ईवी चार्जिंग स्टेशन जैसी कई सुविधाओं का निर्माण व विकास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, टॉयलेट ब्लॉक्स, डब्ल्यूएसटीपी व एसटीपी की स्थापना, पेट्रोल व सीएनजी पंप, एमएलसीपी, बाउंड्री वॉल और ओपन पवेलियन समेत आधुनिक फूड कोर्ट के निर्माण व विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें