फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूरिया के टॉप-20 खरीददारों की हर माह होगी जांच, योगी सरकार ने जारी किए आदेश

Sun, 25 Oct 2020 01:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने यूरिया के टॉप 20 खरीददारों की जांच और सत्यापन के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में कृषि विभाग ने भी आवश्यक आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव कृषि डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे अगस्त व सितंबर में यूरिया उर्वरक के टॉप 20 खरीददारों की सूची पोर्टल से लें।
विज्ञापन


इसके बाद 27 अक्तूबर तक जांच व सत्यापन कराते हुए सूचनाएं डैशबोर्ड पर अपलोड कराया जाना सुनिश्चित किया जाए। इसी तरह अक्तूबर की लिस्ट पोर्टल से एक नवंबर को और आगामी प्रत्येक माह की लिस्ट पोर्टल से निकालकर माह की 10 तारीख तक जांच व सत्यापन कराकर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई कराई जाए। सूचना भारत सरकार के डैशबोर्ड पर अपलोड कराए जाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें