फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : योगी कैबिनेट की बैठक आज, संकल्प पत्र के मुताबिक डेढ़ दर्जन प्रस्ताव हो सकते हैं मंजूर 

Tue, 19 Apr 2022 02:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का प्रस्ताव समेत करीब डेढ़ दर्जन प्रस्ताव मंजूर किए जा सकते हैं। बैठक में सरकार छुट्टा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए गौ-अभयारण्य की स्थापना, सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले के लिए नई नीति का प्रस्ताव ला सकती है।
विज्ञापन
cm yogi cabinet meeting file pic...
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार की कैबिनेट बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे एनेक्सी में होगी। इसमें सरकार भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा करने की शुरुआत करेगी। 

विज्ञापन


किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली का प्रस्ताव समेत करीब डेढ़ दर्जन प्रस्ताव मंजूर किए जा सकते हैं। बैठक में सरकार छुट्टा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए गौ-अभयारण्य की स्थापना, सरकार कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादले के लिए नई नीति का प्रस्ताव ला सकती है।

बैठक में आगरा, मथुरा और प्रयागराज में पर्यटन विकास के लिए हेलिकॉप्टर सेवा संचालन के लिए पीपीपी मोड पर हैलीपैड का निर्माण करने का प्रस्ताव मंजूर किया जा सकता है। 
विज्ञापन


पर्यटन विकास निगम को पर्यटन विभाग के अधीन विकास कार्य करने के लिए अधिकृत किया जा सकता है। रमाबाई आंबेडकर मैदान के सामने बने हैलीपेड को पर्यटन विभाग को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव मंजूर हो सकता है। होमगार्ड के अधिकारियों को 9 एमएम पिस्टल उपलब्ध कराने का प्रस्ताव शामिल किया जा सकता है। 

उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा नियमावली 2001 में संशोधन का प्रस्ताव भी मंजूर किया जा सकता है। इससे पहले योगी सरकार के शपथ ग्रहण के बाद 26 मार्च को मंत्रिमंडल की पहली बैठक में गरीबों को मुफ्त राशन वितरण की योजना को तीन महीने आगे बढ़ाने का निर्णय किया गया था।

इससे पहले कल कैबिनेट के सामने सोमवार को सामाजिक सुरक्षा सेक्टर के 8 विभागों की कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण किया गया। इस दौरान सीएम ने निर्देश दिए कि प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर कम से कम एक महिला संरक्षण गृह और महिला शरणालय की स्थापना कराई जाए। मिशन शक्ति के अगले चरण को ग्राम पंचायत स्तर तक ले जाने के प्रयास हों।

सीएम ने कहा कि आए दिन पेट्रोल पंपों पर घटतौली की शिकायत मिलती रहती है। तकनीक के दुरुपयोग की जानकारी भी देखने को मिलती है। ऐसे में पेट्रोल पंपों की कार्यप्रणाली की जांच किए जाने की जरूरत है। इस कार्रवाई को प्रदेशव्यापी अभियान के रूप में संचालित किया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें