फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-अमेरिकी संबंधों में बैकबोन का काम करेगी यूपी की अर्थव्यवस्था: मुख्यमंत्री योगी

Tue, 24 Oct 2017 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बैठक में सीएम योगी व अन्य - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रधानमंत्री पीएम नरेंद्र मोदी के प्रयास से इंडिया-यूएस संबंधों के नए युग की शुरुआत हुई है। वह चाहते हैं कि यूपी तेजी से आर्थिक विकास के रास्ते पर आगे बढ़े। इंडिया-यूएस संबंधों को और मजबूत करने में प्रदेश की सुदृढ़ अर्थव्यवस्था रीढ़ का काम करेगी।
विज्ञापन


ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को अपने कार्यालय में यूएस-इंडिया स्टेटजिक पार्टनरशिप फोरम के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान कहीं। वहीं बोइंग इंडिया के प्रेजीडेंट प्रत्यूष कुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के आर्थिक विकास के लिए उठाए गए कदमों की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, उनकी सरकार राज्य में निवेश फ्रेंडली माहौल बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। निवेशकों को बिजली आपूर्ति, बेहतर रोड कनेक्टिविटी जैसी सभी जरूरी बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ सुदृढ़ कानून-व्यवस्था का वातावरण भी उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने स्वास्थ्य एवं चिकित्सा, फार्मास्युटिकल, जल संचयन, स्वच्छता, ग्राम्य विकास, अपशिष्ट प्रबंधन, कृषि, दुग्ध विकास, पशुधन विकास, स्मार्ट सिटी, शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, कौशल विकास, सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी, यातायात, नवीकरणीय ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण व अन्य कई क्षेत्रो में निवेश करने में रुचि दिखाते हुए प्रदेश सरकार से सहयोग किए जाने का अनुरोध किया।

यूपी देश का बड़ा बाजार, निवेश की अपार संभावनाएं

- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी की जनसंख्या 22 करोड़ है, जो इस प्रदेश को देश का सबसे बड़ा बाजार बनाती है। यहां ऊर्जा, बुनियादी ढांचे का विकास, स्मार्ट सिटी का विकास, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, नवीकरणीय ऊर्जा आदि क्षेत्रों में वृहद अवसर मौजूद हैं।

यूएस की कंपनियों द्वारा प्रदेश में निवेश किए जाने से औद्योगिक विकास को गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इसमें राज्य सरकार की नई उद्योग नीति अत्यंत उपयोगी साबित होगी।

सीएम दफ्तर की निगरानी में सिंगल विंडो सिस्टम
सीएम ने कहा कि निवेशकों व उद्यमियों की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय की निगरानी में एक सिंगल विंडो सिस्टम स्थापित किया गया है। जहां निवेशकों को एक ही कार्यालय में निवेश संबंधी सुविधाएं व अनुमतियां उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि निवेशकों को यहां शासन-प्रशासन से सभी स्तरों पर सकारात्मक व रचनात्मक वातावरण मिलेगा।

दो एक्सप्रेस-वे और तीन शहरों में शुरू होगा मेट्रो का काम

- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर इस वर्ष के अंत तक और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर अगले वर्ष मार्च-अप्रैल तक कार्य शुरू हो जाएगा। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे लखनऊ से गाजीपुर तक जाएगा। साथ ही, वाराणसी, अयोध्या एवं गोरखपुर को जोड़ेगा।

इसी प्रकार बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे आगरा, झांसी, चित्रकूट होते हुए बुंदेलखंड तक जाएगा। दोनों ही एक्सप्रेस-वे के साथ औद्योगिक गलियारा भी बनाया जाएगा।

वहीं, जल्द ही तीन शहरों में मेट्रो रेल का काम शुरू हो जाएगा। राज्य सरकार पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम के अन्य सस्ते व अच्छे विकल्प पर विचार के साथ ही रीजनल एयर कनेक्टिविटी पर भी तेजी से कार्य कर रही है।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में ये रहे शामिल

- फोटो : amar ujala
प्रतिनिधिमंडल में यूएस दूतावास के हेड ऑफ  नॉर्थ इंडिया एरियल पोलॉक, यूएसटीडीए के कंट्री मैनेजर, साउथ एशिया एंड मिडिल ईस्ट हेथर लैनिंगन, यूएस टीडीए की इंडिया रिप्रिजेंटेटिव मेनहाज अंसारी, अज़्योर पावर के सीईओ इंद्रप्रीत बाधवा, कारगिल इंडिया के चेयरमैन सिराज चौधरी, मर्क के एमडी विवेक कामथ, प्रैट एंड व्हिटनी के एमडी पलाश रायचौधरी, मेडट्रॉनिक के डॉयरेक्टर अमित कुमार सिंह, शायर के हेड-इक्सटर्नल अफेयर्स भास्कर ज्योति सोनोवाल, दुआ कंसल्टेंसी के पार्टनर बालिंदर सिंह, मास्टरकार्ड के वाइस प्रेसिडेंट- पब्लिक पॉलिसी रोहन मिश्रा, वाटर हेल्थ के बिजनेस डवलपमेंट मैनेजर देवेश शर्मा, कोकाकोला इंडिया के डायरेक्टर- पब्लिक पॉलिसी चंद्रमोहन गुप्ता, हनीवेल के डायरेक्टर- गवर्नमेंट अफेयर्स अश्वनी चन्नन, हनीवेल के सीनियर मैनेजर- गवर्नमेंट अफेयर्स दिव्यज्योति भुयन शामिल थे। इसके अलावा एडोबी के डायरेक्टर- गवर्नमेंट अफेयर्स रोहन मित्रा, उबर के पब्लिक पॉलिसी- साउथ एशिया समीर बोरे, महिंद्रा के हेड-होमलैंड सिक्योरिटी एंड स्मार्ट सिटीज जसबीर सिंह, फेसबुक के हेड- इकोनॉमिक इनीशियेटिव्स रजत अरोड़ा, यस बैंक की सीनियर प्रेसिडेंट प्रीति सिन्हा, यस बैंक के वाइस प्रेसिडेंट- यस इंस्टीट्यूट शाशवती घोष, मोनसैंटो के डायरेक्टर- गवर्नमेंट अफेयर्स राकेश दुबे, पी एंड जी की डायरेक्टर- गवर्नमेंट अफेयर्स सुप्रिया शर्मा, ओरेकल की डायरेक्टर- गवर्नमेंट अफेयर्स अस्लेशा खंडेपार्कर, जीई हेल्थ के चीफ  कॉमर्शियल ऑफिसर मंदीप सिंह शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें