प्रदेश भाजपा के महामंत्री व लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक अमरपाल मौर्य ने बताया कि 12 दिसंबर से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री अन्न वितरण योजना के तहत 80 हजार राशन दुकानों के जरिए मुफ्त दोगुना राशन वितरण कार्यक्रम शुरू हो रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को योजना भवन के पास स्थित सरकारी राशन की दुकान पर मुफ्त दोगुना राशन वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसी समय पूरे प्रदेश में भी केंद्र और प्रदेश सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक, आयोग, निगम व बोर्ड के अध्यक्ष व सदस्य समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी अपने-अपने क्षेत्र में निशुल्क राशन वितरण की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा के महामंत्री व लाभार्थी संपर्क अभियान के संयोजक अमरपाल मौर्य ने बताया कि 12 दिसंबर से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री अन्न वितरण योजना के तहत 80 हजार राशन दुकानों के जरिए मुफ्त दोगुना राशन वितरण कार्यक्रम शुरू हो रहा है। भाजपा इन दुकानों पर कार्यक्रम आयोजित करके मोदी-योगी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करेगी। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधि लाभार्थियों को राशन के साथ दाल, खाद्यान तेल व नमक भी वितरित करेगें।