फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 सीटों पर उपचुनाव की कमान संभालेंगे मुख्यमंत्री योगी, मंत्रियों को दिए सुझाव

Sun, 18 Aug 2019 11:20 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी विधानसभा की 13 सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव में भाजपा की जीत की जिम्मेदारी पूरी तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कंधों पर रहेगी। वे सभी क्षेत्रों का दौरा कर जीत के समीकरणों के अनुसार रणनीति को अंतिम रूप देंगे।

विज्ञापन


पार्टी हाईकमान के फैसले के अनुसार मुख्यमंत्री ने शनिवार को यहां उपचुनाव वाली सीटों के लिए प्रभारी बनाए गए मंत्रियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की और जमीनी स्थिति को समझा।

बैठक में संबंधित मंत्रियों को उपचुनाव वाले इलाकों में सक्रियता बढ़ाने और वहां लोगों से लगातार संपर्क रखने को कहा गया। माह में कम से कम दो बार संबंधित क्षेत्रों का दौरा करने को भी कहा गया है। बैठक में कुछ और मंत्रियों को भी चुनाव वाले क्षेत्रों में लगाने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन


तय किया गया कि उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य को महाराष्ट्र का सह प्रभारी बनाए जाने के बाद कानपुर में अब नंदगोपाल नंदी भी उनके सहयोग में उपचुनाव के नजरिये से सक्रिय रहेंगे। इसी तरह आशुतोष टंडन के प्रदेश चुनाव अधिकारी बनने से राजधानी की कैंट सीट पर उनके सहयोगी के रूप में सतीश महाना को लगाने का फैसला किया गया। भूपेंद्र चौधरी को हरियाणा का सहप्रभारी बनाने के कारण उनके साथ गंगोह में मंत्री धर्मसिंह सैनी को लगाने का फैसला किया गया।

विज्ञापन

'इस तरह बनाएं जीत के समीकरण'

बैठक में मंत्रियों और पदाधिकारियों से कहा गया कि वे चुनाव तक लगातार संबंधित क्षेत्रों में सक्रिय रहें। जीत के समीकरणों को दुरुस्त करने के लिहाज से काम करें। संगठन के मोर्चा और प्रकोष्ठों की बैठकें करने के साथ यह जानकारी भी जुटाएं कि किस तरह और किन लोगों को साथ लेकर जीत के समीकरण और मजबूत किए जा सकते हैं।

मंत्रियों से भी अपेक्षा की गई कि वे संबंधित क्षेत्रों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं और कामों की मॉनिटरिंग करें। अगर कहीं किसी पात्र व्यक्ति को किसी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है तो उसे वह दिलाएं। इसके अलावा कहीं किसी व्यक्ति के साथ कुछ अन्याय हो रहा है या उसकी कोई अन्य समस्या सामने आती है तो अधिकारियों से बात करके उसका समाधान कराएं।

अगली बैठक में मंत्रियों को अपने क्षेत्रों की रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और प्रदेश महामंत्री सुनील बंसल भी शामिल हुए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें