फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी की अफसरों को चेतावनी, कहा- बवाल हुआ तो जिम्मेदारों पर भी होगी कार्रवाई

Fri, 20 Dec 2019 02:06 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क,अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ और संभल की घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ी नाराजगी जताई है। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जोन के एडीजी, रेंज के आईजी और डीआईजी व पुलिस कप्तानों से बात कर जरूरी निर्देश दिए। सीएम ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर बवाल हुआ तो जिम्मेदारों पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


लखनऊ और संभल के अधिकारियों से नाराजगी जताते हुए योगी ने कहा कि इन घटनाओं में जो भी जिम्मेदार हैं, उन्हें किसी हाल में न बख्शा जाए। उन्होंने आरोपियों को वीडियो फुटेज, सीसीटीवी फुटेज और अन्य अभिसूचना तंत्रों से चिह्नित कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को शुक्रवार को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा, जुमे की नमाज के बाद अगर कोई ज्ञापन सौंपता है, तो उसे न रोका जाए। सीएम ने निर्देश दिए कि अगर कोई कानून व्यवस्था हाथ में लेने की कोशिश करता है, तो उसके खिलाफ सख्ती से पेश आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ समेत कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद

नागरिकता कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद प्रदेश में लखनऊ समेत कई जिलों इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। यह निर्णय शुक्रवार को नमाज के बाद होने वाले प्रदर्शनों को देखते हुए लिया गया है। जिन जिलों इंटरनेट सेवा बंद करने का निर्णय लिया गया है उसमें लखनऊ के अलावा बरेली, गाजियाबाद, प्रयागराज समेत कई जिले शामिल हैं।

राजधानी में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने डीडीजी, टेलीकम्युनिकेशन से लखनऊ में 21 दिसंबर दोपहर 12 बजे तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद करने का आग्रह किया है।

युवक की मौत पर डीजीपी बोले- प्रदर्शन से संबंध नहीं
लखनऊ में प्रदर्शन के दौरान घायल युवक की अस्पताल में मौत पर डीजीपी ने कहा है कि उन्हें नहीं लगता है कि इस युवक का संबंध पुलिस की कार्रवाई या प्रदर्शन से है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें