फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के हर वर्ग को ध्यान में रखकर पेश किया गया बजट: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Thu, 07 Feb 2019 12:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वित्त वर्ष 2019-20 का बजट पेश करने के बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह प्रदेश के लिए अब तक का सबसे बड़ा बजट है। जिसमें प्रदेश के हर वर्ग का ध्यान में रखा गया है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह वही प्रदेश है जहां पहले सिर्फ पांच जिलों को ही बिजली मिलती थी जबकि हमने प्रदेश के सभी 75 जिलों में समान विद्युत वितरण की व्यवस्था की है। पिछले पौने दो वर्षों में ऐसे डेढ़ लाख मजरे जहां पहुंचना मुश्किल था वहां बिजली पहुंचाई गई। 94 लाख परिवारों को बिजली के कनेक्शन दिए गए। इन बातों को ध्यान में रखते हुए बिजली व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए बजट में प्रावधान किया गया है।

योगी ने कहा कि औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कनेक्टिविटी बेहद जरूरी है। जिसके लिए बेहतर सड़कों के विकास के लिए पीडब्ल्यूडी के बजट में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है। किसानों की खुशहाली के लिए लंबित पड़ी सिंचाई परियोजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सिंचाई विभाग के बजट में 11.62 प्रतिशत की बढोतरी की गई है।
विज्ञापन


योगी ने कहा कि पुलिस की अवस्थापना और आधुनिकीकरण के लिए बजट में 42 प्रतिशत की बढोतरी की गई है। योगी ने बजट को सबका साथ सबका विकास के नारे को चारितार्थ करने वाला बताया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें