फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा पर सीएम योगी ने अफसरों संग की बैठक, एंटी रोमियो स्क्वायड को प्रभावी बनाने का आदेश

Mon, 10 Jun 2019 04:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अफसरों संग बैठक करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों से नाराज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस व गृह विभाग के अफसरों संग बैठक कर कानून व्यवस्था की समीक्षा करने के साथ ही प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वायड को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री के साथ बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में प्रदेश के डीजीपी ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी ने अलीगढ़, कुशीनगर व हमीरपुर की घटनाओं की समीक्षा की और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कॉलेजों व ग्रामीण क्षेत्रों में फुट पेट्रोलिंग बढ़ाने व एंटी रोमियो स्क्वायड को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।
 


आपको बता दें कि अलीगढ़ में एक मासूम की हत्या, हमीरपुर में छात्रा के साथ अपहरण व सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या व महिलाओं के खिलाफ अपराधों से सरकार विपक्ष के निशाने पर आ गई है।
विज्ञापन


इसे लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज में यूपी अपराध प्रदेश बनता जा रहा है। भाजपा ने देश ही नहीं दुनिया में प्रदेश की बदनामी करा दी है।

राज्य सरकार अपराधों पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल रही है। न तो प्रदेश से अपराधी बाहर गए हैं और न ही जेल जाने का उन्हें कोई भय है। माफिया और अफसरशाही के गठजोड़ से अपराधियों के धंधे बेरोकटोक फल-फूल रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें