फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज बवाल: चंदन के परिवारजनों को 20 लाख मुआवजा, एसपी पर गिर सकती है गाज

Mon, 29 Jan 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कासगंज में आगजनी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर भड़की हिंसा की आग रविवार को भी नहीं बुझ सकी। सुबह आगजनी की घटना के बाद दिनभर तनाव भरी शांति बनी रही, लेकिन रात में उपद्रवियों ने सारी कोशिशों पर पानी फेर दिया। मोहल्ला मनोटा में रात दस बजे बंद मकान में आग लगा दी गई। रेलवे रोड पर भी एक सैलून में आग लगाई, हालांकि इसे तुरंत बुझा दिया गया। शनिवार देर रात से रविवार रात तक शहर-देहात में छह जगह आगजनी की गई।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज में बिगड़े हालात को लेकर सख्त नाराजगी जताई है। रविवार देर रात इलाहाबाद से लखनऊ लौटने के बाद उन्होंने मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी को अपने आवास पर बुलाकर पूरी स्थिति की जानकारी ली।

सूत्रों का कहना है कि एसपी कासगंज सुनील कुमार सिंह को हटाया जा सकता है। डीजीपी मुख्यालय से गए अफसरों की रिपोर्ट मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

20 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज हिंसा में मारे गए युवक चंदन उर्फ अभिषेक गुप्ता के परिवार को 20 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। प्रमुख गृह अरविंद कुमार ने बताया कि सहायता राशि सोमवार को उनके परिवारीजनों को सौंपी जाएगी।

अखिलेश ने की 50 लाख मुआवजे की मांग
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर राज्य सरकार से कासगंज हिंसा में मृत युवक के परिवारीजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा देने और घायलों के उपचार का प्रबंध करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनता के नुकसान की भरपाई का इंतजाम होना चाहिए। दबिश और कार्रवाई के नाम पर निर्दोषों पर अत्याचार नहीं होना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें