मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्रियों को ट्रांसफर-पोस्टिंग के चक्कर में न फंसने की सख्त हिदायत दी है। उन्होंने मंत्रियों से कहा कि ट्रांसफर-पोस्टिंग की चिंता छोड़कर अपने विभागों पर ध्यान दें।
सीएम योगी ने मंगलवार को कैबिनेट की बैठक से पहले मंत्रियों की क्लास ली। ट्रांसफर-पोस्टिंग को लेकर मिल रहे फीडबैक पर आगाह किया।
सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने किसी विभाग या मंत्री का नाम तो नहीं लिया, लेकिन ट्रांसफर-पोस्टिंग कराने में उलझे मंत्रियों को इशारे-इशारे में चेतावनी दे दी।
सीएम का इशारा दागी अफसरों के तबादले-पोस्टिंग के लिए डाले जा रहे दबाव की तरफ भी था। उनका कहना था कि मंत्रियों के स्तर से विवादित या दागी छवि के लोगों के लिए कतई सिफारिश नहीं की जानी चाहिए।