फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने दिया निर्देश, बेमौसम बारिश व ओलावृष्टि से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाएं

Fri, 13 Mar 2020 08:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि और बिजली गिरने से प्रभावित लोगों को तत्काल राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने दैवी आपदा में मरने वालों के आश्रितों को तत्काल 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि वितरित करने को कहा है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि जन हानि, पशु हानि एवं मकान क्षति से प्रभावित व्यक्तियों को 24 घंटे के भीतर सहायता राशि उपलब्ध करा दी जाए। उन्होंने राज्य आपदा मोचक निधि के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पीड़ितों को अनुमन्य वित्तीय मदद उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने जिले में फसलों को हुए नुकसान का तत्काल आकलन करते हुए शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराएं। प्रभावित किसानों को मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें