फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी ने 'भारत के मन की बात' रथ को दिखाई हरी झंडी, कहा- पीएम मोदी के नेतृत्व पर गर्व

Mon, 04 Feb 2019 12:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
'भारत के मन की बात' रथ को झंडी दिखाकर रवाना करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले पांच वर्षों के शासनकाल में देश ने अभूतपूर्व तरक्की की है। भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। पूर्वोत्तर के राज्यों में भाजपा की सरकार बनी। देश वैश्विक मंचों पर दुनिया का नेतृत्व कर रहा है। ये सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का कमाल है। उन्होंने कहा कि देश की जनता को मोदी के नेतृत्व पर गर्व करना चाहिए।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी लखनऊ में 'भारत के मन की बात' रथों को रवाना करने के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इन रथों के माध्यम से जनता की बात पीएम मोदी को पता चलेगी। जो कि तय करेगा कि आगे आने वाले पांच वर्षों में भारत कैसा होना चाहिए।

योगी ने कहा कि पिछले पांच साल में देश के करोड़ों परिवारों को घर मिला। महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया और करीब 4 करोड़ परिवारों को बिजली के कनेक्शन दिए गए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, भाजपा के यूपी प्रभारी व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, सह प्रभारी गोवर्धन झड़पिया, दुष्यंत गौतम और प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल मौजूद रहे।

विज्ञापन

'हमारी योजनाओं में जनभागीदारी हमेशा बढ़-चढ़कर रही है'

भाजपा के यूपी प्रभारी व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि 'भारत के मन की बात' ये दर्शाता है कि भाजपा की योजनाओं में जनमानस की भागीदारी रहती है। इसके माध्यम से जनता पीएम मोदी के सामने अपनी बात रखेगी और हमें सुझाव व संदेश देगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें