दसवीं मोहर्रम पर पूरे देश की तरह प्रदेश के अलग-अलग जिलों में यौम-ए-आशूरा का जुलूस निकाला गया। लखनऊ में इस जुलूस में हिंदू भी शामिल हुए और अजादारों का गम बांटा।
लखनऊ में यौम ए आशूरा का जुलूस नाजिम साहब इमामबाड़ा से निकला। जो कि अकबरी गेट, टुड़ियागंज, बाजारखाला, हैदरगंज, एवरेडी तिराहा, विक्रम काटन मिल होता हुआ तालकटोरा कर्बला पहुंचेगा।
जुलूस के दौरान अजादारों ने इमाम की शहादत पर शहजादी को आंसुओं का पुरसा पेश किया। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
लखनऊ के एसएसपी कलानिधि नैथानी ने खुद सुरक्षा का जायजा लिया और हमेशा की तरह यातायात में परिवर्तन किया।