फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : अनुदेशकों की भर्ती में इंटरव्यू की जगह लिखित परीक्षा, प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग की लंबित भर्तियां आगे बढ़ाने का फैसला

Fri, 12 Nov 2021 03:49 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के अधीन विभिन्न व्यवसायों में अनुदेशकों के 852 रिक्त पदों पर होने वाली इन भर्तियों में इंटरव्यू के स्थान पर लिखित परीक्षा कराने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वर्ष 2015 व 2016 की लंबित दो भर्ती परीक्षाओं को आगे बढ़ाने का फैसला किया है। प्रशिक्षण एवं सेवायोजन विभाग के अधीन विभिन्न व्यवसायों में अनुदेशकों के 852 रिक्त पदों पर होने वाली इन भर्तियों में इंटरव्यू के स्थान पर लिखित परीक्षा कराने का फैसला किया गया है। शैक्षिक अर्हता के अंकों की व्यवस्था पूर्व की तरह रहेगी।

विज्ञापन


आयोग ने वर्ष 2015 में 28 व्यवसायों के 559 पदों व 2016 में 30 व्यवसायों के 293 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए थे। ये सभी पद समूह ग में आते हैं। ये भर्तियां शैक्षिक अर्हता के अंकों व इंटरव्यू के आधार पर होनी थी। शासन ने 2017 में समूह ग के पदों की भर्ती में इंटरव्यू की व्यवस्था खत्म कर दी। चूंकि, भर्ती प्रस्ताव भेजे जाने के समय विज्ञापन में इंटरव्यू का प्रावधान था। लेकिन बीच में नियम बदलने से प्रक्रिया अटक गई।

आयोग ने इस संबंध में प्रशासकीय विभाग प्रशिक्षण एवं सेवायोजन की राय मांगी। विभाग ने साक्षात्कार खत्म कर लिखित परीक्षा कराके भर्ती आगे बढ़ाने की राय दी। इसके बाद आयोग ने इंटरव्यू के स्थान पर 100 अंक की लिखित परीक्षा कराने का फैसला किया है। अब अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा व अर्हता के अंकों की संयुक्त मेरिट पर होगा। आयोग ने अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए पद से संबंधित परीक्षा योजना व पाठ्यक्रम जारी कर दिया है। इसे आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। परीक्षा आयोजन संबंधी जानकारी बाद में दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें