सामाजिक संस्था संवेदना की ओर से बृहस्पतिवार को महिला दिवस पर गोमती नगर के विनीत खंड में समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान गरीब महिलाओं को साड़ी सामग्री बांटा गया।
संस्था की संयोजक अनामिका यादव ने बताया कि संस्था की ओर से गरीब बच्चों एवं महिलाओं को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। महिला दिवस पर आयोजित समारोह में उन्हें शिक्षा का महत्व बताया गया। जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी सहित अन्य सामग्री उपलब्ध कराई गई।
बच्चों की माताओं को घर में बच्चों की देखभाल और उनके मानसिक विकास के लिए अपनी जाने वाली तकनीक की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में इन्दु भदौरिया, पदमजा मिश्रा, अनिला ,डॉ ऋचा सुधा मिश्रा ,सुषमा मिश्रा ,प्रज्ञा सिंह ,महताब ज़ैसी ,प्रियंका गुप्ता, विभा आदि शामिल रहीं।