फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तीन महीने में एलडीए के 3 अपार्टमेंटों का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। एलडीए के तीन नए अपार्टमेंटों का निर्माण 3 महीने में शुरू हो जाएगा। इसके लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इन अपार्टमेंटों में 1060 फ्लैट बनेंगे। इनकी कीमत 70 लाख से 2.80 करोड़ रुपये तक होगी। इन अपार्टमेंटों में एक का पंजीकरण होकर लॉटरी हो गई है। बाकी का पंजीकरण चल रहा है।
विज्ञापन

ऐशबाग में मिल रोड पर ऐशबाग स्क्वॉयर अपार्टमेंट का पंजीकरण चल रहा है और 15 अप्रैल तक लोग पंजीकरण करा सकते हैं। बसंतकुंज योजना में राष्ट्र प्रेरणा स्थल के पास पार्क व्यू अपार्टमेंट बनाया जाएगा। इसका पंजीकरण भी चल रहा है और छह अप्रैल तक अवसर है।

गोमतीनगर विस्तार में नर्मदा अपार्टमेंट बनाया जाएगा। इसका पंजीकरण कराने के बाद एलडीए ने मार्च में लॉटरी से फ्लैटों का आवंटन भी कर दिया है। एक और अपार्टमेंट गोमतीनगर के विराज खंड में लेक व्यू नाम से बनाया जाना है। यहां पर करीब 300 फ्लैट बनाए जाएंगे, जिनका पंजीकरण नहीं खोला गया है। इसकी डीपीआर को अंतिम रूप दिया जा रहा है। यहां के लग्जरी फ्लैट की कीमत एक से डेढ़ करोड़ रुपये तक होगी।
विज्ञापन






ऐशबाग स्क्वॉयर अपार्टमेंट, ऐशबाग

थ्री बीएचके प्लस स्टडी वाले 384 फ्लैट बनाए जाएंगे

क्षेत्रफल : 1900 वर्गफीट

कीमत : 1.11 करोड़ रुपये

मंजिल : 27







नर्मदा अपार्टमेंट, गोमतीनगर विस्तार

थ्री बीएचके प्लस स्टडी के 312 फ्लैट बनाए जाएंगे

12 पेंट हाउस बनाए जाएंगे

क्षेत्रफल : 2100 से 4000 वर्गफीट

कीमत : 1.40 करोड़ से 2.80 करोड़ रुपये

मंजिल : 29

-

पार्क व्यू, बसंतकुंज योजना

थ्री बीएचके प्लस सर्वेंट वाले 364 फ्लैट बनाए जाएंगे

क्षेत्रफल : 154 से 195 वर्गफीट

कीमत : 75 लाख से 95 लाख रुपये

मंजिल : 20



कोट

तीनों अपार्टमेंटों के निर्माण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। एक महीने में ये फाइनल हो जाएंगे। फिर वर्क ऑर्डर जारी कर दिया जाएगा। चौथे अपार्टमेंट का काम छह महीने में शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


- मानवेंद्र सिंह, मुख्य अभियंता, एलडीए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें