राजधानी लखनऊ में जानलेवा हथियारों से लैस महिलाओं का एक गैंग सक्रिय है जो कि आधी रात घरों में वारदात को अंजाम दे रहा है। इसका खुलासा सीसीटीवी से हुआ है।
गैंग ने आशियाना क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डॉयरेक्टर डॉ. संदीप गुलाटी के घर में 7 जून को वारदात को अंजाम देते हुए बहुमूल्य सामान चोरी कर लिया। जिसकी तहरीर देते हुए डॉ. गुलाटी ने पांच महिलाओं का जिक्र किया है।
जारी हुए वीडियो में देखा जा सकता है कि इस गैंग की महिलाएं घर में पड़ा सामान एक जगह एकत्र कर रही हैं और फिर वारदात के बाद निकल जाती हैं। सभी ने अपने चेहरे पर दुपट्टा लपेट रखा है जिससे कि उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
बताया जा रहा है कि ये गैंग हथियार के तौर पर धारदार चाकू और रॉड का प्रयोग करता है। पुलिस ने 13 जून को मिली सीसीटीवी के आधार पर पांच अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।