लखनऊ। सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) और सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) ने ऑल इंडिया पुलिस बैडमिंटन चैंपियनशिप में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीते। प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में यूपी तीसरे और महिला वर्ग में दूसरे स्थान पर रहा।
यूपी बैडमिंटन अकादमी में खेली जा रही बैडिमंटन प्रतियोगिता में सोमवार को टीम चैंपियनशिप के मुकाबले खेले गए। पुरुष फाइनल में सीआरपीएफ ने असम राइफल्स को 2-0 हराते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। मुकाबले के एकल वर्ग में भारत ने हरिओम को 15-10, 15-7 से पराजित किया, जबकि युगल मुकाबले में भारत व निखिल की जोड़ी ने अवधेश व विनय की जोड़ी को 15-11, 15-11 से हराया। इससे पहले सीआरपीएफ ने सीआईएसएफ को 2-1 और असम राइफल्स ने यूपी को 2-1 से हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के महिला फाइनल में सीआईएसएफ ने मेजबान उत्तर प्रदेश को 2-0 से मात देेकर खिताब जीता।
इसके अंतर्गत एकल मुकाबले में अंशी रावत ने सिमरन चौधरी को 15-6, 15-13 से हराया, जबकि युगल मुकाबले में अंशी रावत व माही सेन ने रिचा यादव व सिमिरन चौधरी को 15-10, 15-10 से पराजित किया। इससे पहले खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में सीआईएसएफ ने असम राइफल्स और उत्तर प्रदेश ने आईबी (इंटेलिजेंस ब्यूरो) को 2-0 के समान अंतर से हराते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई।
टेबल टेनिस में यूपी के पैडलर चमके
यूपी टीटी कॉम्प्लेक्स में खेली जा रही टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मेजबान उत्तर प्रदेश के पैडलरों ने दमदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के महिला 18+ युगल वर्ग में यूपी की गुनगुन साहू व सृष्टि जायसवाल की जोड़ी ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने मणिपुर की नरशिनी देवी व डी चानू को 13-11, 9-11, 11-2, 11-8 से पराजित किया। महिला 40+ युगल वर्ग में यूपी सहर महबूब व अर्चना की जोड़ी ने अंतिम चार में जगह बनाई। उन्होंने मिजोरम की लालसांगजुआला व मालसावमतलुआंगी को 5-11, 11-8, 17-15, 11-7 से हराया। प्रतियाेगिता के महिला 18 + एकल वर्ग में यूपी की सृष्टि जायसवाल ने बीएसएफ के सुर्पणा सोनार को 11-3, 11-3, 11-6, यूपी की रानी सिंह ने महाराष्ट्र की गीता कांबले को 11-3, 11-2, 11-3, यूपी की रोमी ने तमिलनाडु एस मैथली को 11-5, 11-6, 11-9 और यूपी की गुनगुन साहू ने एसएसबी की संतोषी बेहरा को 11-1, 11-3, 11-1 से हराते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष 18+ आयुवर्ग में यूपी के राहुल चौधरी ने असम के मनस्योती को 11-5, 11-6, 11-3, यूपी के अरशद ने मध्य प्रदेश के प्रवीण नीलकांत को 11-5, 11-6, 11-3 और यूपी के सुब्रत राज ने तेलंगाना के पी तुलसी दास को 11-1, 11-8, 11-4 से हराते हराकर अंतिम 16 में जगह बनाई। प्रतियोगिता के पुरुष 50+ आयुवर्ग के एकल मुकाबलों में यूपी के जीतेंद्र सिंह ने जगजीत सिंह को 6-11, 11-8, 4-11, 14-12, 11-6 और यूपी के महेश चंद्र पांडेय ने गोवा के विनायक राजे को 12-10, 11-1, 11-1 से हराते हुए प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।