फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला ने लगाया फंदा, दहेज हत्या का केस

Wed, 21 May 2025 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
महिला ने लगाया फंदा, दहेज हत्या का केस
विज्ञापन
लखनऊ। निगोहां में मंगलवार सुबह मीरख नगर में लक्ष्मी (22) ने फंदा लगा लिया। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। थानाध्यक्ष अनुज तिवारी पुलिस टीम के साथ पहुंचे और कार्रवाई आ आश्वासन देकर शांत कराया। दहेज हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन

रायबरेली के बछरावां इचौली के रहने वाले लक्ष्मी के पिता वासुदेव के मुताबिक, डेढ़ साल पहले बेटी की शादी संतोष कुमार से की थी। आरोप है कि ससुरालीजन नकदी की मांग कर बेटी को पीटते थे। सोमवार सुबह भी इसी बात पर बेटी का दामाद से विवाद हुआ था। दामाद बेटी को उसकी मौसेरी बहन के घर छोड़कर चला गया था। बेटा उसी शाम लक्ष्मी को उसके ससुराल छोड़ आया था। आरोप है कि मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे जानकारी मिली की बेटी ने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें