फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खुद को कलेक्ट्रेट कर्मी बताकर युवक से एक लाख ऐंठे

Wed, 21 May 2025 02:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
खुद को कलेक्ट्रेट कर्मी बताकर युवक से एक लाख ऐंठे
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर ठग ने खुद को कलेक्ट्रेट कर्मी बताकर सरोजनीनगर की मानसरोवर कॉलोनी निवासी जयहिंद को जमीन कब्जाने का आरोपी बताया और एक लाख रुपये ऐंठ लिए। सोमवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


जयहिंद के मुताबिक 14 मई को सुबह 10:30 बजे अंजान नंबर से कॉल आई थी। फोनकर्ता ने जमीन कब्जाने का आरोप लगाया। मना करने पर उन्हें फटकारने लगा। ऐसे में वह घबरा गए। ठग ने उन्हें उनका ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर भी बताया। इसके बाद बैंक खाते की पूरी जानकारी ले ली।

बातों-बातों में ओटीपी पूछ लिया और फोन काट दिया। कुछ देर बाद पीड़ित के मोबाइल पर एक लाख रुपये के ट्रांजेक्शन का मेसेज आया। इंस्पेक्टर राजदेव राव प्रजापति के मुताबिक आरोपी के मोबाइल नंबर का ब्योरा जुटाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें