फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शक्तिभवन में नौकरी के नाम पर महिला के शैक्षणिक दस्तावेज हड़पे

Thu, 26 Sep 2024 06:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जालसाज ने शक्ति भवन में डायरेक्टर की नौकरी लगवाने के नाम पर महिला के शैक्षणिक दस्तावेज हासिल कर लिए। फिर इन्हें लौटाने के नाम पर 70 हजार रुपये वसूल लिए। कोर्ट के आदेश पर बाजारखाला पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

जौनपुर के कनहैपुर की रहने वाली नताशा सिंह बाजारखाला के ऐशबाग में रहती हैं। उनके मुताबिक सालभर पहले दोस्त के जरिये उनकी मुलाकात कानपुर रोड निवासी प्रदीप से हुई थी। उसने ऊंची पहुंच का हवाला देते हुए उनकी नौकरी शक्ति भवन में डायरेक्टर के पद पर लगवाने की बात कही। पर, सत्यापन के लिए मूल दस्तावेज मांगे। मना करने पर आरोपी ने दस्तावेजों की फोटोकॉपी ले ली।
नताशा के अनुसार, कुछ दिन बाद उसने फोन कर नौकरी लग जाने और मूल दस्तावेज लेकर शक्ति भवन आने की बात कही। वह जब जाने लगीं तभी आरोपी ने दोबारा काॅल कर खुद उनके घर आने की बात कही। घर पहुंचे आरोपी ने उन्हें उनका जॉइनिंग लेटर दिखाया पर, देने से मना कर दिया। विरोध पर मूल दस्तावेज मांगे जो उन्होंने दे दिए। आरोप है कि कई दिन बाद भी उनकी नौकरी नहीं लगी। दस्तावेज मांगने पर प्रदीप ने 70 हजार रुपये लेकर हड़प लिए और दस्तावेज भी नहीं लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें