लखनऊ। मड़ियांव में शुक्रवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने महिला की चेन लूट ली। यह देख जब कार सवार लोगों ने पीछा किया तो बाइक पर बैठे बदमाश ने तमंचा निकालने का नाटक किया और भाग निकले। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
मड़ियांव के घैला पुल निवासी सुनीता यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर वह दुकान पर सामान लेने गई थीं। वह घैला चौराहे के पास पहुंचीं तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली। सुनीता के चीखपुकार सुनकर वहां से गुजर रहे कार सवार आरोपियों का पीछा करने लगे। यह देख आरोपियों ने बाइक आईआईएम रोड की ओर मोड़ दी। खुद को फंसता देख बाइक पर पीछे बैठा आरोपी का साथी तमंचा निकालने का नाटक करने लगा। कार सवार पीछा करते रहे। हालांकि, बदमाश भाग निकले।
इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र के मुताबिक वायरल वीडियो व फुटेज के जरिये आरोपियों की तलाश की जा रही है।