फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर में बनी दुकान में लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

Fri, 10 Jul 2026 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
हंगामा करते परिजन।  
विज्ञापन
मोहनलालगंज। खुजौली गांव में बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे घर में बनी दुकान में 25 वर्षीय गुड़िया का शव फंदे से लटका मिला। घटना के बाद मायके पक्ष ने पति और ससुराल वालों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंचे एसीपी मोहनलालगंज आरके सिंह ने लोगों को शांत कराया। पुलिस ने आरोपी पति अनिल को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

गणेशखेड़ा निवासी गुड़िया के भाई हिमांशु के अनुसार, बहन की शादी वर्ष 2017 में खुजौली निवासी अनिल से हुई थी। दंपती के दो बच्चे हैं। आरोप है कि अनिल अक्सर गुड़िया की पिटाई करता था। बुधवार रात भी अनिल ने लोहे की रॉड से गुड़िया को पीटा थी, जिसकी जानकारी उसने रात करीब नौ बजे अपनी मां को फोन कर दी थी।

चौकी इंचार्ज खुजौली पर भी पिटाई का आरोप
हिमांशु ने आरोप लगाया कि शिकायत लेकर परिवार जब खुजौली पुलिस चौकी पहुंचा तो कार्रवाई करने के बजाय पुलिस ने उन्हें लात से मारा और धमकाकर समझौता करा दिया। हिमांशु के अनुसार, बृहस्पतिवार सुबह गुड़िया का बेटा ऋषि सोकर उठा तो मां को खोजते हुए दुकान में पहुंचा। वहां उसने शव फंदे से लटका देखा। पड़ोसियों की सूचना पर मायके पक्ष मौके पर पहुंचा और पति, जेठ, सास, जेठानी व दो ननदों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस शव उतारने लगी तो भी विरोध किया गया। बाद में एसीपी के हस्तक्षेप से दो घंटे बाद मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राम बाबू सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष बुधवार रात चौकी गए थे। पुलिस ने जब कार्रवाई की बात कही तो दोनों ने आपस में सुलह कर ली थी। चौकी इंचार्ज और पुलिस कर्मियों पर मारपीट का आरोप निराधार है। मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

हंगामा करते परिजन।  

हंगामा करते परिजन।  

हंगामा करते परिजन।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें