फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: बेटियों व देवर संग महिला ने नदी में लगाई छलांग, तीन की मौत, मासूम की तलाश जारी

Fri, 13 Mar 2020 08:21 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रायबरेली के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र में पति से झगड़े से क्षुब्ध एक महिला ने अपनी तीन बेटियों को सई नदी में फेंकने के बाद देवर के साथ खुद भी छलांग लगा दी। घटना से सनसनी फैल गई। हालांकि, राहगीरों ने महिला को जिंदा बचा लिया। उसने दोबारा नदी में कूदने की कोशिश की तो उसे पेड़ से बांध दिया।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे गोताखोरों ने दो मासूम बेटियों व देवर के शव नदी से बाहर निकाले। डेढ़ साल की मासूम की तलाश की जा रही है। पुलिस ने महिला व उसके पति को हिरासत में ले लिया है।

जिले के हरचंदपुर थानाक्षेत्र के पूरे महादेवन मजरे रहवां निवासी अमरनाथ व उसकी पत्नी रामकली के बीच गुरुवार रात किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। अमरनाथ बिहार में रहता है। होली पर ही घर आया था। पति से झगड़ा होने के बाद शुक्रवार सुबह बाइक से रामकली अपनी तीन बेटियों हिमांशी (6), दामिनी (4) और रोशनी (डेढ़ साल) व देवर अमरदेव (35) के साथ मायके जाने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद सभी गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के अघौरा स्थित सई नदी पुल पर पहुंचे।
विज्ञापन


रामकली के मुताबिक उसने पहले तीनों लड़कियों को पुल से नदी में फेंक दिया और फिर देवर अमरदेव के साथ खुद भी नदी में छलांग लगा दी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे राहगीरों ने महिला को किसी तरह नदी से बाहर निकाल लिया। महिला ने दोबारा नदी में कूदने का प्रयास किया तो उसे पेड़ से बांध दिया।

विज्ञापन

पति व पत्नी के बीच मधुर नहीं थे रिश्ते

पुलिस के अनुसार रोजी-रोटी की तलाश में ज्यादा समय घर से बाहर गुजारने वाले पति अमरनाथ और उसकी पत्नी रामकली के बीच रिश्ते मधुर नहीं थे। होली पर वह घर आया था। कई शंकाओं के कारण कहासुनी के बाद दोनों में झगड़ा हुआ था।

मामले पर जिले के पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई का कहना है कि सुबह नौ बजे घटना की सूचना मिली थी। गोताखोर व टीम को भेजा गया। दो बेटियों व युवक के शव को नदी से निकाला गया है। मासूम की तलाश गोताखोर कर रहे हैं। महिला को बचा लिया गया है। पति को अवैध संबंधों की आशंका थी। मामले की पड़ताल कराई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें