फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सोने की खदान में निवेश के नाम पर महिला कारोबारी से ठगे 24 लाख रुपये

Mon, 23 Feb 2026 02:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। निशातगंज निवासी महिला कारोबारी निधि गौतम ने छह लोगों पर सोने की खदान के कारोबार में निवेश करने के नाम पर 24 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर महानगर पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और धमकाने की धारा में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

निधि के अनुसार, वह निशातगंज सातवीं गली में एनके फाइनेंस कंपनी चलाती हैं। वहां क्रेडिट कार्ड बनवाने और फोटो कॉपी का काम होता है। 10 अप्रैल 2025 को मुंबई के विरार का रहने वाला कलीम हाशमी क्रेडिट कार्ड बनवाने आया। उसने अफ्रीका में सोने की खदान चलाने का ठेका मिलने की बात बताई। कलीम ने छह माह से एक साल में दोगुना मुनाफा देने का लालच दिया। इस पर उन्होंने और उनके रिश्तेदारों ने कई टुकड़ों में 24 लाख रुपये कलीम को दे दिए। समय बीतने पर उन्हें न मुनाफा मिला और न मूल रकम वापस मिली।
निधि के मुताबिक, दबाव बनाने पर कलीम ने उन्हें 15 जुलाई को आलमबाग बुलाया। वहां कलीम के बेटे रेहान, पत्नी अंजुम, साथी साहिल और दो अज्ञात लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज कर सुलहनामा पर जबरन हस्ताक्षर कराए। आरोपियों ने उनकी कनपटी पर असलहा सटाकर धमकी भी दी। परेशान होकर उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र ने बताया कि पीड़िता और आरोपियों को पूछताछ के लिए नोटिस दिया जाएगा। बयान दर्ज होने और साक्ष्य संकलन होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें