एनीमिया की शिकायत लेकर बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी के प्रथम तल पर दो दिन से भर्ती गर्भवती महिला ने बृहस्पतिवार तड़के बच्चे को जन्म दिया। पुरुष अस्पताल में डिलीवरी से डॉक्टरों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन जच्चा-बच्चा को महिला अस्पताल डफरिन में शिफ्ट कराया गया। यहां महिला को खून चढ़ाया गया। महिला और उसका शिशु स्वस्थ है।