फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Special Train : 9 मई से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, शेड्यूल, रूट और स्टेशन तय किए गए, देखें पूरी डिटेल

Fri, 25 Apr 2025 04:51 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

नई दिल्ली से गोरखपुर वाया लखनऊ जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन के लिए रूट और शेड्यूल तय कर दिया गया है। यह ट्रेन 9 मई से 11 जुलाई तक चलाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए नौ मई से नई दिल्ली से गोरखपुर वाया लखनऊ समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन


सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि गाड़ी संख्या 04022 नई दिल्ली गोरखपुर समर स्पेशल प्रत्येक नौ मई से 11 जुलाई तक शुक्रवार को चलाई जाएगी।

ये भी पढ़े- UP Board Result 2025: सीएम योगी ने टॉपर्स को दी बधाई, विफल हुए विद्यार्थियों को भी दिया संदेश
विज्ञापन


ये भी पढ़े -UP Board Result 2025: 10वीं में सीतापुर के अर्पित वर्मा ने हासिल किया प्रदेश में दूसरा स्थान, मिले 97.50% अंक
विज्ञापन


ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर दो बजे चलकर रात 11 बजे लखनऊ व सुबह पांच बजे गोरखपुर पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 04021 गोरखपुर नई दिल्ली समर स्पेशल 10 मई से 12 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार को चलाई जाएगी। ट्रेन गोरखपुर से सुबह सात बजे चलकर दोपहर सवा एक बजे लखनऊ व रात 11:10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी।


ट्रेन गाज़ियाबाद, हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, गोंडा, बस्ती स्टेशनों पर भी रुकेगी। ट्रेन में जनरल, स्लीपर, एसी सहित कुल 22 कोच होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें