फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला की हत्या, कारोबारी पति और देवर पर केस दर्ज

Sun, 08 Feb 2026 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पूनम की फाइल फोटो।
विज्ञापन

विज्ञापन



लखनऊ। बीबीडी इलाके से 29 दिसंबर से कारोबरी दीप कुमार सिंह की लापता पत्नी पूनम (40) का शव 28 जनवरी को रायबरेली के हरचंदपुर स्थित इंदिरा नहर में मिला। भाई भानू प्रताप सिंह ने पूनम के पति और देवर बलवीर सिंह के खिलाफ बीबीडी थाने में हत्या का केस दर्ज कराया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, पूनम की मौत दम घुटने से हुई है।

अमेठी के मोहनगंज गडेहरी पूरे बैशन गांव निवासी पूनम की शादी 24 साल पहले गोंडा के परसपुर मरचौर पूरे चौहान गांव निवासी दीप कुमार सिंह से हुई थी। दीप कुमार सिंह परिवार के साथ इंदिरानगर में रहते हैं व उनका निर्माण सामग्री का कारोबार है। भानू प्रताप सिंह के अनुसार, 29 दिसंबर को पूनम की सास ने फोन पर बहन के एक्सीडेंट की जानकारी दी। परिजन लखनऊ पहुंचे, तो पता चला कि पूनम इंदिरा नहर में कूद गई हैं। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से नहर में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन


दो जनवरी को दर्ज हुई थी गुमशुदगी

भानू प्रताप सिंह ने दो जनवरी को बीबीडी थाने में बहन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके लगभग एक महीने बाद, 28 जनवरी को पूनम का शव रायबरेली के हरचंदपुर क्षेत्र में इंदिरा नहर में मिला। 29 जनवरी को उन्होंने शव की पहचान पूनम के रूप में की। स्थानीय पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में दम घुटने से मौत की हुई पुष्टि

पूनम की पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना पाया गया। चार फरवरी को भानू प्रताप सिंह की तहरीर पर पूनम के पति दीप कुमार सिंह और देवर बलवीर सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया। भानू का आरोप है कि पूनम की गला दबाकर हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया। पूनम ने बहन से बताया था कि उसके पति ने उसे धमकी दी है कि वह उसकी हत्या कर दूसरी शादी कर लेगा।
विज्ञापन


मेडिको लीगल सेल से मांगी राय

जांच कर रहे इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के अनुसार, आरोपी पति ने बताया कि 29 दिसंबर को वह पत्नी के साथ बाराबंकी जा रहा था। रास्ते में बीबीडी स्थित इंदिरा नहर के पास पूनम ने बहाने से बाइक रुकवाई और नहर में छलांग लगा दी। दीप का दावा है कि उसने पूनम को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह असफल रहा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पति के बयान में विरोधाभास है। ऐसे में स्टेट मेडिको लीगल सेल से राय मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें