फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

Fri, 18 Sep 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
छानबीन करती पुलिस।
विज्ञापन
लखनऊ। काकोरी के गोहरामऊ गांव निवासी प्रेमा (38) की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार सुबह गांव से करीब 100 मीटर दूर नहर की पटरी पर उनका शव मिला। हत्या का आरोप प्रेमा के पहले पति सिमरामऊ निवासी राजू यादव, एक किशोर और अन्य लोगों पर लगा है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोप है कि प्रेमा के दूसरे विवाह से नाराज पहले पति राजू यादव ने हत्या को अंजाम दिया।
विज्ञापन


एसीपी काकोरी शकील अहमद के मुताबिक, प्रेमा के दूसरे पति श्रमिक प्रदीप की भाभी रेखा ने बताया कि प्रेमा का मायका काकोरी के भुलईखेड़ा गांव में है। करीब 18 वर्ष पहले प्रेमा का सिमरामऊ निवासी किसान राजू यादव से विवाह हुआ था। दोनों का एक बेटा है। करीब आठ माह पहले प्रेमा ने गोहरामऊ गांव निवासी प्रदीप यादव से प्रेम विवाह कर लिया था और उनके साथ रहने लगी थी। प्रेमा के दूसरे विवाह से राजू बेहद नाराज था। वहीं, प्रेमा फोन पर अपने बेटे से बातचीत करती थी। यह बात भी राजू को बुरी लगती थी।

पति की आंख खुली तो बिस्तर पर नहीं मिली प्रेमा
प्रेमा के दूसरे पति प्रदीप के अनुसार, बुधवार रात करीब एक बजे जब उनकी आंख खुली तो प्रेमा बिस्तर पर नहीं थी। उन्होंने परिजनों की मदद से प्रेमा को इधर-उधर तलाशा लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। सुबह करीब छह बजे गांव से 100 मीटर दूर नहर की पटरी पर प्रेमा का खून से लथपथ शव मिला। उनके गले, चेहरे और कंधे पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। सूचना पर काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची। छानबीन के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया।
विज्ञापन


बहाने से बुलाकर हत्या का आरोप
प्रदीप का आरोप है कि राजू ने एक किशोर की मदद से प्रेमा को बहाने से मिलने के लिए बुलाया। वहां पहुंचने पर राजू और अन्य लोगों ने मिलकर प्रेमा पर धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। एसीपी काकोरी का कहना है कि प्रदीप की तहरीर पर हत्या की एफआईआर दर्ज कर नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

छानबीन करती पुलिस।

छानबीन करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें