फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला से छेड़छाड़, विरोध पर रॉड से पीटा

Mon, 05 May 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
महिला से छेड़छाड़, विरोध पर रॉड से पीटा
विज्ञापन
लखनऊ। मदेयगंज निवासी महिला ने प्रताप निषाद पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और विरोध पर रॉड से पिटाई करने का आरोप लगाते हुए शनिवार को रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर तीन बजे वह घर में अकेली थीं। इस बीच प्रताप शराब के नशे में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर रॉड से पीटना शुरू कर दिया और कपड़े फाड़ डाले। पीड़िता बेसुध होकर गिर पड़ीं और आरोपी उन्हें मरा समझकर भाग निकला। कुछ देर बाद परिजन घर पहुंचे तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। आरोप है कि प्रताप पहले भी छेड़छाड़ कर चुका है। इंस्पेक्टर राजेश सिंह के मुताबिक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



दुकानदार पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप
दुबग्गा निवासी महिला ने फुटवियर दुकानदार असलम पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। महिला के मुताबिक 30 अप्रैल को सुबह 9:30 बजे असलम की दुकान पर जूते खरीदने गई थीं। दुकान में सिर्फ वह और आरोपी असलम था। इसका फायदा उठाकर कर आरोपी छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह वह दुकान से भागीं और पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर अभिनव वर्मा के मुताबिक पीड़िता को बुलाया गया है। बयान व साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें