फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम नवमी पर अयोध्या में उमड़ी जबरदस्त भीड़, एक श्रद्धालु की मौत

Wed, 05 Apr 2017 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
मह‌िला को अस्पताल ले जाते स‌िपाही
विज्ञापन
राम नवमी पर अयोध्या के नया घाट पर भीड़़ में घुटन के चलते एक मह‌िला की मौत हो गई वहीं एक म‌ह‌िला की तबीयत ब‌िगड़ गई ज‌िसका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताब‌िक आज सुबह छह बजे नया घाट पर भीड़ में अफरा-तफरी की स्थ‌ित बन गई उसी दौरान दुलारी कुमारी (65) की मौत हो गई। वह अपने पत‌ि के साथ आई थीं। वहीं सुल्तानपुर से आई लखपत‌ि (70) बेहोश होने के बाद अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


डीएम विवेक ने बताया, इस बार अयोध्या में जबरदस्त भीड़ है। यहां कोई भगदड़ नहीं मची है, किसी श्रद्धालु की भीड़ में चप्पल गुम हो जाने के चलते कुछ अफरा-तफरी की स्थिति बन गई थी। 

उन्होंने वृद्धा की मौत की पुष्टि की और बताया क‌ि भीड़ में हार्ट अटैक से वृद्धा की मौत हुई है। उसके शरीर पर चोटों के निशान नहीं पाए गए। वहीं एसपी स‌िटी उदय शंकर के मुताब‌िक, भगदड़ की सूचना गलत है। नया घाट पर करीब 2 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ थी। घुटन के चलते दो म‌‌‌ह‌िलाएं बेहोश हो गई थीं, ज‌‌िन्हें एंबुलेंस से तत्काल अस्पताल ले जाया गया। इनमें एक मह‌िला की मौत हो गई वहीं एक मह‌िला अस्पताल में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें