फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला की प्रसव के बाद मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Mon, 23 Sep 2024 09:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। संयुक्त जिला चिकित्सालय में सोमवार सुबह एक गर्भवती की प्रसव के बाद मौत हो गई। मौत के करीब एक घंटे बाद शव बाहर निकालने के लिए स्ट्रेचर भी नहीं मिला। नाराज परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही बरतने व पैसा लेने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। सीएमएस के कहने के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर वापस अपने गांव अशरफनगर चले गए।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अशरफ नगर निवासी बेचेलाल वर्मा सोमवार सुबह करीब चार बजे अपनी पत्नी विनीता (35) को प्रसव के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया था। विनीता का यह तीसरा प्रसव था। इसके एक बेटा व एक बेटी भी है। सुबह करीब पांच बजे विनीता ने नॉर्मल डिलीवरी से बेटी को जन्म दिया। जिसे एसएनसीयू में भर्ती किया गया है। वहीं बेटी के जन्म के बाद विनीता की हालत बिगड़ने लगी। इस पर परिजनों ने स्टाफ से संपर्क किया।
वहां मौजूद स्टाफ ने बताया कि उसे दर्द का इंजेक्शन लगा है। बार-बार उसे डिस्टर्ब न करें, बाहर जाओ थोड़ी देर में आराम मिलेगा। इसके बाद परिवार के लोगों को डिलीवरी रूम से बाहर कर दिया। इस बीच महिला की दोपहर करीब 12 बजे मौत हो गई। मौत के करीब एक घंटा बाद भी शव को बाहर लाने के लिए स्ट्रेचर नहीं दिया गया। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। परिवार के लोगों का आरोप था कि चिकित्सक व स्टाफ ने पैसा भी लिया।
विज्ञापन

इसके बावजूद उचित देखभाल न करने से विनीता की मौत हो गई। परिजन करीब एक घंटे तक हंगामा करते रहे। मौके पर पहुंचे सीएमएस ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताते हुए परिवार के लोगों से शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा। जिसे परिजनों ने कराने से मना कर दिया। इसके बाद परिजन शव को वापस घर ले गए।
बॉक्स में
एक और प्रसव पीड़िता की बिगड़ी हालत
संयुक्त जिला चिकित्सालय में सोमवार सुबह करीब नौ बजे सुखराम पुरवा सुनीता देवी प्रसव के लिए आईं थीं। दोपहर एक बजे के बाद तक उसके प्रसव न हुआ। इससे नाराज परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। हालांकि अस्पताल में विनीता की मौत से घबराए परिजन बाद में सुनीता को रेफर कराकर अपने साथ बहराइच ले गए।
वर्जन
हार्ट अटैक से हुई है मौत
विनीता का बच्चा पेट में उल्टा था, जिससे उसे कुछ ज्यादा तकलीफ हुई। इससे संभव है कि उसकी हार्ट अटैक से मौत हो गई है। हमने परिजनों को पोस्टमार्टम कराने की सलाह दी थी, लेकिन परिवार के लोगों ने इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

डाॅ. रामगोपाल, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें