फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: महिला की संदिग्ध हालत में मौत, दुर्घटना पर नहीं हुआ यकीन, पुलिस ने पति सहित दो को हिरासत में लिया

Wed, 21 May 2025 01:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज

सार

मोहनलालगंज में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने उसके पति व एक अन्य युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने धारदार हथियार से महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
मामले की जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहनलालगंज के हुलास खेड़ा नहर पर एक महिला का शव मिला है। महिला के शव से कुछ दूर पर उसका पति भी लेटा मिला। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस को मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने महिला के पति व एक युवक को हिरासत मे लेकर पूछताछ की। आशंका है कि चाकुओं से गोदकर महिला की हत्या की गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मंगलवार की रात लगभग दस बजे हुलास खेड़ा गांव के पास नहर पर बाइक एक्सीडेंट की सूचना मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस को महिला मुस्कान (25) का शव मिला जिसके पेट मे धारदार हथियार के गहरे घाव मिले। महिला का पति आरिफ शव से कुछ दूर लेटा हुआ था और उसने बाइक में अज्ञात वाहन से टक्कर होने की बात बताई।

मामला संदिग्ध लगने पर महिला के पति को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया। उससे कुछ जानकारी मिलने पर पुलिस ने महिला के किराएदार को भी हिरासत मे लिया गया है। इंस्पेक्टर दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि एक्सीडेंट की सूचना मिली थी लेकिन घटना संदिग्ध लग रही है। महिला के मायके जालौन सूचना दे दी गई है। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


आरिफ ने महिला से दूसरा विवाह किया था। मायकेवालों की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें